- उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को दिया लिखित शिकायत
Upgrade Jharkhand News. कुकडू प्रखंड अंतर्गत बेरासी सिरूम गांव के छातारडीह टोला में एक समेकित जनजातियों के लिये घुमकुड़िया भवण का निर्माण किया जा रहा है। इस घुमकुड़िया भवण की स्वीकृति समेकित जनजाति विकास अभिकरण सरायकेला - खरसावां द्वारा की गई है। इसी गांव के साधन महतो, पंचानंन महतो, कार्तिक महतो, भरत महतो, गणेश मिहतो, गयासुर महतो, आशुतोष महतो एवं दीपक महतो के द्वारा काम करने में बाधा डाला जा रहा है। उनलोगो का कहना है कि उक्त जमीन हमलोगो का है और काम करने नहीं देगे। लाभुकों ने कहा कि जबकि हमलोगों ने कुकडू अंचल अमीन के द्वारा मापी कराने के बाद आवास निर्माण का काम शुरू किया।
ग्रामीणों द्वारा पत्र के माध्यम से उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया गया कि यथाशीघ्र त्वरित कारवाई करते हुए इस समस्या की सामाधान करें ताकि जनजातियो के विकास के लिए बन रहे घुमकुड़िया भवन का निर्माण हो सके। प्रतिमा सिंह व सावित्री देवी ने कहा कि घुमकुड़िया भवन निर्माण के लिए खोदा गया नींव को उपरोक्त लोगों द्वारा महिला को ले जाकर समतल कर दिया गया एवं आदिवासी मजदूरों को काम करने से मना करते हुए भगा दिया गया, जबकि उक्त जमीन लाभुक सावित्री देवी के पति दधीराम सिंह मुंडा के नाम पर बिहार भूदान कमिटी द्वारा बंदोबस्ती कर दिया गया।
यदि प्रशासन इस विषय का जल्द समाधान नहीं करती है तो एससी - एसटी थाना में मामला दर्ज किया जायेगा। पत्र में ग्राम प्रधान सुशेन कुमार महतो, वार्ड सदस्य लतिका देवी व अरुणा सिंह मुंडा, पूर्णचंद्र सिंह मुंडा, प्रतिमा देवी, हिकिम सिंह मुंडा, सावित्री देवी, सुशेन सिंह सरदार, भरत सिंह, सुनीता सिंह मुंडा आदि का हस्ताक्षर है।
No comments:
Post a Comment