Upgrade Jharkhand News. इनर व्हील क्लब जमशेदपुर वेस्ट ने 3 मार्च को धातकीडीह मुखी बस्ती के ठक्कर बाबा मंदिर के प्रांगण में महिलाओं के बीच एक कानूनी जागरूकता सत्र का आयोजन किया। इस दौरान क्लब की सदस्य अधिवक्ता कंचन मिश्रा ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, महिला साइबर अपराध और उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी।
सत्र के दौरान महिलाओं ने कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं, जो पहले उन्हें ज्ञात नहीं था। उन्होंने इस पहल की अत्यधिक सराहना की और बड़ी विनम्रता से अनुरोध किया कि भविष्य में भी हमारी क्लब की ओर से इस तरह के जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएँ। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष पापिया चटर्जी, पी० पी० उर्वशी वर्मा संपादिका उषा महतो एवं कंचन मिश्रा उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment