Jamshedpur (Nagendra) । हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर साकची गोल चक्कर के समीप रंगरेटा महासभा हिन्दू युवा क्रांति द्वारा आम राहगीरों के लिए छबील लगाया गया। उक्त कार्यक्रम रंगरेटा महासभा हिन्दू युवा क्रांति के वरीय पदाधिकारी सह भाजपा जमशेदपुर महानगर , अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंजीत सिंह गिल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। शिविर की शुरुआत मां भारती के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर और विधि सम्मत पूजा अर्चना कर किया गया। वहीं मौके पर मंजीत सिंह गिल ने झारखंड व देस वासियों को हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत् २०८२ की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी और कहा कि हिन्दू नववर्ष सभी देश वासियों के जीवन में नई खुशियां व उमंग और उत्साह लेकर आए।
उन्होंने कहा कि इस राहत छबील में हज़ारों लोग मां भारती का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान लोगों के बीच हिन्दू नववर्ष का कैलेण्डर के साथ चना, हलवा, शर्बत और ठंडा जल वितरीत किया गया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीलू मछुआ सहित अन्य गणमान्य लोगों में मुख्य रूप से अमरिक सिंह, तरसेन सिंह, जगतार सिंह, मनोहर सिंह , गुरदयाल सिंह, सतपाल सिंह , गुलशन सिंह, मलकीत सिंह , नवजोत सिंह , रवि शर्मा, कुलदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment