Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur. मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य हर हाल में पूर्ण होकर रहेगा : आनन्द बिहारी दुबे, Mango flyover construction work will be completed at any cost: Anand Bihari Dubey


Jamshedpur (Nagendra) । जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय के द्वारा मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य को बाधित कियेे जाने पर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल के द्वारा उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व विकास कार्य को तेज़ी से कराये जाने एवं आमजनों के असुविधा का निराकरणा करें, परन्तु जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय इसके विपरित कार्य कर रहे हैं।


मानगो फ्लाईओवर का निर्माण न केवल मानगो की जनता बल्कि जमशेदपुर की बड़ी आबादी को यातायात सुव्यवस्थित करने में मददगार साबित होगी ऐसे में सरयू राय अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदता के कारण मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य को बाधित कर जमशेदपुर की यातायात व्यवस्था को और भी लचर करने की दिशा में कार्य कर रहें है। आम जनता को यह मालूम है कि मानगो र्फ्लाओवर निर्माण कार्य पूर्व विधायक सह मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा धरातल पर उतारा गया है। जिसका शिलान्यास राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के द्वारा किया गया था। ऐसे में जनहित एवं जनउपयोगी कार्य को बाधित किया जाना एक दुर्भाग्यपूर्ण कुकृत्य है। सरयू राय मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य का आरंभ से ही विरोध करते रहे हैं उन्होंने फ्लाईओवर कार्य को लेकर पहले तो जनता को दिग्भ्रमित करते हुए कहा था कि टाटा स्टील कभी उक्त कार्य के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं प्रदान करेगी, जब टाटा स्टील ने अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया तो उनके द्वारा मानगो फ्लाईओवर कार्य को रोकने के लिए एन॰जी॰टी॰ एवं पर्यावरण विभाग को पत्रचार कर कार्य को बाधित करने का प्रयास किया था। 



इसके बवजूद जब मानगो फ्लाईओवर का निर्माण कार्य आरंभ हो गया तो अब वे मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य को रोकने की षड़यंत्र रच रहे हैं। ऐसे अति महत्वपूर्ण एवं जन-उपयोगी विकास कार्य का विरोध करने वाले विधायक सरयू राय का जमशेदपुर की जनता पुरजोर विरोध करेगी। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम से यह मांग करते हुए कहा है कि सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले सरयू राय पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा दायर किया जाए एवं यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में भी मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य बाधित किये जाने की पुर्नावृति न हो अन्यथा अगर जिला प्रशासन ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं करती है तो जिला कांग्रेस कमिटी सड़क पर उतर कर मुंहतोड़ जवाब देगी। 



जिसकी सारी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी। उक्त प्रदर्शन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, सामंता कुमार, जिला उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, मनोज झा, रेयाज खान, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, संजय तिवारी, सुखदेव सिंह मल्ली, अमर कुमार मिश्रा, धर्मा राव, राजेश चौधरी, शिबु सिंह, परविंदर सिंह सोहल, रंजीत सिंह, जे. पी. साहू, कौशल प्रधान, सुरज मुण्डा, लखिंदर करुवा, इरशाद हैदर, जफर अहमद, अजय शर्मा, हरिहर प्रसाद, सन्नी सिंह, सचिन कुमार सिंह, प्रवीण साहू, अगस्टीन विल्सन, मुकेश गुप्ता, कान्तू यादव, बेलाल गुफरानी, कुमार गौरव सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template