Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur. नेहरू जी की पुण्यतिथि पर गरीब बच्चों के बीच पठन सामग्री का वितरण, श्रद्धा से याद किए गए आधुनिक भारत के निर्माता, Distribution of reading material among poor children on Nehru ji's death anniversary, the maker of modern India was remembered with reverence


Jamshedpur (Nagendra) । साकची चंडी नगर स्थित बस्ती में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू के नेतृत्व में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गरीब बच्चों के बीच कॉपी, पेन, पेंसिल पठन-पाठन सामग्री सहित टोपी का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। राकेश साहू ने कहा कि पंडित नेहरू केवल स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि देश को आजादी दिलाने में उनका अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके नेतृत्व में देश ने अंग्रेजों की दासता से मुक्ति पाई। 


उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र के निर्माण और प्रगति को समर्पित रहा। आज जो भारत विकास की राह पर अग्रसर है, वह नेहरू जी की दूरदृष्टि और नीतियों की ही देन है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह और महिला कांग्रेस नेत्री रजनी बंसल ने कहा कि पंडित नेहरू भारत के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक थे। उन्होंने देश की आधारशिला को मजबूती दी और आधुनिक भारत के विकास की दिशा तय की। उनका नाम भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष गौतम साहू, महिला प्रदेश पूर्ब सचिव मंजू दास, संतोष गुप्ता, हर्ष गुप्ता, उत्तम साहू  ,आकाश गुप्ता सहित कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template