Jamshedpur (Nagendra) । एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (ACIB) द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन आदित्यपुर स्थित होटल राजप्रभा में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस बैठक में सभी राष्ट्रीय प्रमुखों, राज्य पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों एवं मिडिया कर्मियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाना, संगठन को अधिक सुसंगठित करना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षित करना था।
बैठक में संगठन के प्रमुख अतिथियों के रूप में मुख्य रूप से अभिजीत कुमार – संयुक्त निदेशक, मनीष कुमार शरण – राष्ट्रीय मुख्य सचिव, अविनाश कुमार – सहायक निदेशक, अनुनय श्याम कमल – राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड राज्य के प्रमुख पदाधिकारियों में शत्रुंजय कुमार – राज्य प्रमुख , अरविंद कुमार सिंह – राज्य प्रभारी , सुजीत कुमार पाठक – राज्य मुख्य सचिव , सुश्री गायत्री श्याम कमल – राज्य सचिव (महिला प्रकोष्ठ) , रंजन कुमार सिंह – राज्य सचिव (युवा प्रकोष्ठ) तथा सरायकेला खरसावां एवं पूर्वी सिंहभूम जिलों के पदाधिकारियों में बाबूलाल नाग – जिला प्रमुख, केशरी नंदन पांडे – जिला प्रभारी , अजीत कुमार सिंह – जिला कानूनी सलाहकार, विकास राय – जिला प्रवक्ता , सुरेश चंद्र महतो जिला अधिकारी , कमलेश ठाकुर – जिला सचिव, नागेंद्र कुमार – मीडिया प्रभारी, श्रीमती जानवी सिंह समाज सेवी सहित अन्य उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment