Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Adityapur आरआईटी थाना से सटे जागृति मैदान में मिला सब इंस्पेक्टर का शव, हत्या की आशंका The body of a sub-inspector was found in Jagriti Maidan adjacent to RIT police station, murder suspected

 


Upgrade Jharkhand News. सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना से सटे जागृति मैदान में शनिवार तड़के सब इंस्पेक्टर अरुण सिंह (58) का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस से मिली जानकारी  के अनुसार, उनका शव मैदान के उत्तरी छोर पर स्थित मुर्गा दुकान के पीछे पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि अरुण सिंह रांची से मालखाना का चार्ज देने आए थे।



वे पूर्व में आरआईटी थाना में पदस्थापित थे और अगले साल सेवानिवृत्त होने वाले थे। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मृतक के हाथ और कान से भी खून निकल रहा था। इस बावत आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने कहा है कि अरुण सिंह की मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की छानबीन की जा रही है और पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.