Upgrade Jharkhand News. झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर बीरबल माहाराज ट्रस्ट के तत्वावधान में चलने वाले साउथ प्वाइंट स्कूल व एसबीएम हाई स्कूल मानगो में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस सभा में विद्यालय प्रबंधक और सभी शिक्षकगण शामिल हुए। इस मौके पर विद्यालय परिवार ने गहरा शोक प्रकट कर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा। विद्यालय के चेयरमैन शिव प्रकाश शर्मा ने कहा कि वे बहुत ही कम समय में शिक्षा को नई ऊंचाइयों मे ले गए।
झारखंड के स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए कई स्तर पर काम कर रहे थे। अब आगे आने वाले शिक्षा मंत्री उस कार्य को पूरा करेंगे। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक शिवम शर्मा, प्राचार्य अरुण कुमार सिंह समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment