Upgrade Jharkhand News. लक्ष्य झारखंड "एक सेवा संस्था" की ओर से अग्रणी शिक्षण संस्थान ग्लोबल आईटी कंप्यूटर क्लॉस के सहयोग से विगत दिनों छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण के समापन पर छात्र-छात्राओं के बीच प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर और दिवंगत झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर किया गया। गई। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्य झारखंड "एक सेवा संस्था" की सचिव रश्मि साहु ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गम्हरिया के थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा की आज के युग में हर एक क्षेत्र में कंप्यूटर की शिक्षा महत्वपूर्ण हो गई है। कंप्यूटर हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। छात्र-छात्राएं प्राप्त प्रशिक्षण को सही तरह से उपयोग में लाएं तो भविष्य में रोजगार प्राप्ति के लिए भी सहायक होगी।
उन्होंने लक्ष्य झारखंड "एक सेवा संस्था" के द्वारा गम्हरिया क्षेत्र में नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण ग्लोबल आई टी कंप्यूटर क्लॉस के माध्यम से संचालित किए जाने की भी प्रशंसा की। यह प्रशिक्षण बच्चों को इंफोसिस कंपनी के सीएसआर के माध्यम से पूर्णतः निशुल्क उपलब्ध कराया गया है। इस मौके पर अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद धनंजय कुमार गुप्ता, झारखंड स्वयंसेवी संस्था के अध्यक्ष जवाहरलाल महाली, वायु सेना से सेवानिवृत शरदेंदु शेखर, स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक अजीत सिंह आदि भी उपस्थित थे। मंचासीन थे। इन अतिथियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त 80 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया एवं बच्चों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कोचिंग के संचालक चंचल कुमार, शिक्षिका दीओतीमा बोस, मानव प्लाजा, शिवम मंडल, राहुल सिंह, संजय कुमार आदि उपस्थित थे।
.jpg)
No comments:
Post a Comment