Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Adityapur चुनाव आयोग के गलत आँकड़े के सबूतों को प्रोजेक्टर के माध्यम से कांग्रेसजनों व आम लोगों को दिखाया गया Evidence of the Election Commission's incorrect statistics was shown to Congressmen and common people through a projector

 


Upgrade Jharkhand News. सरायकेला खरसावाँ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रेलवे सभा कक्ष आदित्यपुर में जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग के द्वारा वोट चोरी करने, वोटर लिस्ट गड़बड़ी, एक ही मतदाता के कई बूथों पर नाम रहने, योग्य मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से गायब करने, एक खास पार्टी को वोट देने वाले मतदाताओं को चिह्नित कर उनका नाम कई कई बूथों व पोलिंग सेंटर पर शामिल करने तथा चुनाव आयोग के गलत आँकड़े के सबूतों को प्रोजेक्टर के माध्यम से कांग्रेसजनों व आम लोगों को दिखाया गया। इस मौके पर अम्बुज कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग खुलकर भाजपा के पक्ष में कार्य करने लगी है तथा वोट चोरी जैसे जघन्य कृत्य करने से भी बाज नहीं आ रही हैं।



 महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली विधानसभा चुनाव एवं 2024 के लोकसभा चुनाव भाजपा ने चुनाव आयोग के वोट चोरी मैकेनिज्म से जीतने में सफल रही हैं। कहा कि चुनाव आयोग ने कई लोकसभा सीटों एवं विधानसभा चुनावों में भाजपा के लिए वोट चोरी जैसे कृत्य किए हैं । कांग्रेस पार्टी इसका पर्दाफाश करेगी। इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश सचिव सुरेशधारी ने चुनाव आयोग को भाजपा का एजेंट करार देते हुए कहा कि चुनाव आयोग अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारीपूर्वक नहीं कर पा रही है। वोट चोरी जैसे कार्य करके इसने अपनी साख गवा रखी हैं। इस मौके पर खिरोद सरदार ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार चुनाव आयोग पर सवाल उठाया गया है जिसका जवाब चुनाव आयोग को देना चाहिए।



इस मौके पर नगर अध्यक्ष राहुल यादव, कपाली नगर अध्यक्ष शनूर रहमान, जिला उपाध्यक्ष जमील अशरफ बबन, जिला महासचिव खिरोद सरदार, महिला जिला अध्यक्ष संगीता प्रधान, सेवादल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार मुन्ना, अखिलेश तिवारी, संदीप गोप, झरना मन्ना, मिसर बांसरियार, अनिमा मंडल, रोहित करूवा, उज्जवल कुमार, राहुल कुमार, उर्मिलेश कुमार, सविता साहू, अजय ओझा, बीरेंद्र तिवारी, अनंत प्रधान, कौशल किशोर सिंह, रमेश यादव, श्रीकांत कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.