Gamhariya राजद कार्यकर्ताओं ने गुरुजी को दी श्रद्धांजलि, किया नमन RJD workers paid tribute to Guruji and bowed down...
Upgrade Jharkhand News. राजद कार्यकर्ताओं ने गम्हरिया स्थित पार्टी कैम्प कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यकर्ताओ…
Upgrade Jharkhand News. राजद कार्यकर्ताओं ने गम्हरिया स्थित पार्टी कैम्प कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सकला मार्डी ने किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दिशोम गुरु के निधन से झारखंड में राजनीति शुन्य हो गया है। उन्होंने कहा कि गुरुजी द्वारा किए गए त्याग, तपस्या और संघर्ष को झारखंडवासी सदा याद रखेगा। वे हमेशा अमर रहेंगे।
इस मौके पर मुख्य रूप से श्रमिक प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव राजकुमार यादव, महिला सेल जिला अध्यक्ष शुशिता बारीक, पुष्पा सिंह, राजकुमारी सिंह, रामानंद महतो, रामेश्वर सिंह यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष गाजू साव, मो0 खालीद, नगर अध्यक्ष अखिलेश सिंह, श्याम सुंदर मालाकार, श्याम सुंदर साह, राजीव यादव, शंकर शर्मा, यशोदा गोप, मुकेश झा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।



टिप्पणियाँ