Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jadugora बालीजुडी में नेताओं ने दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन दी श्रद्धांजलि, आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से की प्रार्थना Leaders in Balijudi paid tribute to Dishom Guru Late Shibu Soren, prayed to God for the peace of the soul

 


Upgrade Jharkhand News. आदिवासियों के महानायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से पूरा पोटका क्षेत्र मर्माहत है। जादूगोड़ा से सटे झामुमो का गढ़ माने जाने वाले बालीजुडी में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख ईश्वर से उन्हें अपने चरणों में जगह देने की प्रार्थना की गई। इस मौके पर झामुमों नेता सीताराम हांसदा व अनिल मुर्मू ने कहा कि आदिवासियों ने अपना अभिभावक खो दिया है। उनकी जगह कोई दूसरा नहीं ले सकता। उनके अधूरे सपने को कार्यकर्ता पूरा करेगें।



विदित है कि यहां के आदिवासी  गुरुजी शिबू सोरेन के चुनावी सभा में एकता, शिक्षा, मद्यपान व हंडिया निषेध के विचारों से काफी प्रभावित थे। अब वे मानते है कि उनके जाने के बाद दूसरा आदिवासी नेता अब नहीं मिलेगा। शोक सभा में सोहदा पंचायत की मुखिया विदेन सरदार, झारखंड आंदोलनकारी मेघराय हांसदा, शिबूराम सोरेन, भोलानाथ सरदार, दिलीप बेसरा, अनिल मुर्मू, रघुनाथ हांसदा, आनंद सरदार, रामेश्वर सरदार, परमेश्वर सरदार, शुरू भक्त, फूदन मुर्मू समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.