Gamhariya

Gamhariya भाजपा की ओर से वीर शहीदों के सम्मान में गम्हरिया में निकाली गई तिरंगा यात्रा Tiranga Yatra was taken out by BJP in Gamharia in honour of the brave martyrs

Upgrade Jharkhand News.  स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भाजपा के गम्हरिया पूर्वी प्रखंड अध्यक्ष राहुल सिंह के नेतृत्व में देश के बहादुर सैनिकों एवं वीर शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। गम्हरिया…

Gamhariya भाजपा की ओर से वीर शहीदों के सम्मान में गम्हरिया में निकाली गई तिरंगा यात्रा Tiranga Yatra was taken out by BJP in Gamharia in honour of the brave martyrs

 


Upgrade Jharkhand News. स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भाजपा के गम्हरिया पूर्वी प्रखंड अध्यक्ष राहुल सिंह के नेतृत्व में देश के बहादुर सैनिकों एवं वीर शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। गम्हरिया बाजार से प्रारम्भ होकर यह तिरंगा यात्रा प्रखंड कार्यालय होते हुए बैंक ऑफ़ बड़ौदा तक पहुँच कर सम्पन्न हुई। इस दौरान 'भारत माता की जय' एवं 'वंदे मातरम' के नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के माहौल में डूब गया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव ने क्षेत्र के नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने का आग्रह किया।



इस तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से द वारियर्स ऑफ कोल्हान के अध्यक्ष एस0 शेखर, प्रखंड प्रभारी सह जिला मंत्री मनोज तिवारी, अमरेश गोस्वामी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंहदेव, महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष रश्मि साहू, विनोद झा, मनोरंजन नदी, अजीत सिंह, विद्यासागर दुबे, अनय सिंह, प्रमोद पाठक, कमलेश सिंह, दुलारी झा, सुनीता मिश्रा, जितेन्द्र सिंह, विशाल मोदक,  विवेक कुमार, रमेश कुमार, विपेंद्र राय समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग शामिल थे।



Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280