Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Gamhariya मईयां सम्मान व अन्य पेंशन योजना से बंचित महिलाओं ने अंचल कार्यालय पर किया हंगामा Women deprived of Maiya Samman and other pension schemes created a ruckus at the zonal office

 


Upgrade Jharkhand News. मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना तथा अन्य पेंशन योजनाओं से बंचित महिलाएं प्रतिदिन गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रही है, किंतु, वहां से उन्हें ना तो कोई समुचित जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है और ना ही उनकी समस्याओं का निदान किया जा रहा है। गुरुवार को इन योजनाओं से बंचित विभिन्न क्षेत्रों से आई सैकड़ों महिलाओं द्वारा अंचल कार्यालय में जमकर हंगामा किया गया। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि अभी तक उन्हें एक बार भी इस योजना का लाभ नहीं मिला है। कुछ महिलाओं ने बताया कि उनके फार्म में त्रुटि बताई गई है।



इस कारण उन्हें दोबारा नया फॉर्म भरने के लिए कहा गया है, लेकिन कर्मचारी द्वारा उस फॉर्म को नहीं लिया जा रहा है। एक विधवा महिला ने बताया कि लगभग 8 साल पूर्व वह विधवा हुई थी, किन्तु, उन्हें इसका पेंशन अभी तक नहीं मिला है। वहीं, कुछ महिलाओं ने बताया कि उनके खाते में कुछ किश्तें आईं थी, लेकिन अब एक भी पैसा नहीं आ रहा है। महिलाओं ने कार्यालय के कर्मचारी द्वारा उनके साथ बदतमीजी से पेश आने का आरोप भी लगाया गया। काफी समय बाद उन महिलाओं को पुनः आश्वासन देकर शांत कराया गया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.