Upgrade Jharkhand News. पटमदा प्रखंड के ठनठनी घाटी में गुरुवार को न्यू पंचवटी फैमिली ढाबा का विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू सहित कई अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्र के सभी गणमान्य सहित आम जनता भी शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाया। इस दौरान ढाबा के संचालक मिलन दास ने बताया कि संस्थान से ग्राहकों को सम्मानपूर्वक सेवा देने का काम किया जाएगा।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, पार्षद प्रदीप बेसरा, सुभाष कर्मकार, विजय पंडित,भीम मंडल, ग्राम प्रधान बृंदावन दास, मृत्युंजय महतो, शंभु दास, मुखिया कानूराम बेसरा, खादिम अंसारी, देवनाथ दास, होंडा शोरूम संचालक ईशान चंद्र गोप, वीरेंद्र सिंह, बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment