Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jadugoda झारखंड चालक महासंघ ने पेंशन समेत विभिन्न मांगों के समर्थन में जादूगोड़ा में किया प्रदर्शन Jharkhand Drivers Federation demonstrated in Jadugoda in support of various demands including pension

 


Upgrade Jharkhand News. झारखंड चालक महासंघ   की रविवार को जादूगोड़ा स्थित सोहदा फुटबॉल मैदान में बैठक हुई। बैठक के बाद महासंघ के सदस्यों ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन कर झारखंड सरकार से 60 वर्ष उम्र पार कर चुके चालकों के लिए पेंशन लागू करने, निजी कंपनियों में 75 प्रतिशत स्थानीय चालकों की बहाली करने  समेत अन्य सुविधा देने की मांग उठाई उठाई।



इस मौके पर महासंघ के कोषाध्यक्ष जगमोहन पिगुआ व  दीपक कालिंदी ने कहा कि झारखंड सरकार निजी कंपनियों में 75 प्रतिशत स्थानीय चालकों को नियोजन की घोषणा आज भी पूरी नहीं की। चालकों के परिवारों को बीमार पड़ने पर एम्बुलेंस की  सुविधा, निजी कंपनियों में वेतन की निश्चित राशि तय करने, सौ किलो मीटर की दूरी पर सड़क किनारे  चालकों को विश्राम गृह समेत लिमिटेड कंपनी में शौचालय की सुविधा की मांग भी की। बैठक में घाटशिला, जादूगोड़ा, पोटका, जमशेदपुर आदि क्षेत्रों से चालकों की ओर से कोषाध्यक्ष जगमोहन पीगुआ, सचिव मनीष गोप, दीपक कालिंदी, अमृत गोप, देवीलाल  सोरेन समेत काफी संख्या में चालकों ने भाग लिया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.