Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Adityapur आदित्यपुर में धूमधाम से संपन्न हुआ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, ​हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग, शोभायात्रा और मटकी फोड़ प्रतियोगिता में दिखा उत्साह Sri Krishna Janmotsav was celebrated with great pomp in Adityapur, thousands of devotees participated, enthusiasm was seen in Shobha Yatra and Matki breaking competition

 


Upgrade Jharkhand News. श्री श्री राधा-कृष्ण मंदिर निर्माण समिति, श्रीकृष्णनगर, आदित्यपुर-2 द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 2025 का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दो दिनों तक चले इस धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय निवासियों, समाजसेवियों, महिलाओं और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में सत्यप्रकाश शुधांशु, पूरेंद्र नारायण सिंह, ई. अजीत कुमार, देव प्रकाश, वीरेंद्र यादव, उमेश यादव, आरके सिंह, राजेश यादव, विनोद शर्मा और एसडी प्रसाद ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इससे पूर्व बीते ​शनिवार की सुबह भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, रथ और भक्तिमय गीतों ने पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया था। आदित्यपुर क्षेत्र में भक्तों के स्वागत के लिए जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे और पुष्प वर्षा का इंतजाम भी किया गया था। ​



जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर शाम सात बजे से भजन-कीर्तन और प्रवचन का कार्यक्रम शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। ठीक 12 बजे शंखनाद और जयकारों के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इसके बाद सभी भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को बाल कलाकारों द्वारा कृष्ण लीला का मनमोहक मंचन किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को समिति द्वारा पुरस्कार भी दिए गए।



​आयोजन की सफलता का श्रेय श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष एसएन यादव, कोषाध्यक्ष केएल यादव, सचिव नगीना प्रसाद और सभी सदस्यों को दिया गया। इनमें पंडित जितेंद्र पांडेय, संतोष कुमार सिंह, रामाधार सिंह, जय प्रकाश सिंह, सिमरन मेहरा, श्रीकृष्ण सिंह, वीरेंद्र यादव, त्रिपुरारी दूबे, हरेंद्र यादव, मुंशी यादव, सुरेश सिंह, सुरेश यादव, मनीष कुमार, अमरजीत कुमार, विकास कुमार और पंकज कुमार शामिल हैं, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ​अध्यक्ष एसएन यादव ने सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी भक्तों और सहयोगियों का आभार जताया और भविष्य में भी ऐसे ही सांस्कृतिक आयोजनों को जारी रखने की बात कही। यह पूरा आयोजन अत्यंत अनुशासित और सौहार्दपूर्ण रहा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.