Upgrade Jharkhand News. दुर्गोत्सव की तैयारी में नरवा पहाड़ यूसिल कॉलोनी दुर्गापूजा कमेटी जुट गई है। शुक्रवार को खान प्रबंधक मनोज कुमार सिंह की अगुवाई में नरवापहाड़ कंपनी कॉलोनी दुर्गापूजा मंडप मैदान में विधि-विधान के साथ पुजारी भट्टो पंडित ने भूमिपूजन की कराया।
इस मौके पर कमेटी के महासचिव मनोज कुमार सिंह, डॉ0 पीके अधिकारी, खोमराज पोरगनिहा, एसके सिंह, डीसीएसके परियोजना प्रबंधक अंजलू, डीएन सिंह, पीसी दास, धनंजय सिंह, सुब्रत कुमार गोप, रबिंद्रनाथ महतो, कुलदीप कुमार पटेल, इंद्रजीत दास, ब्रजेश कुमार, अनुप कुमार भकत, विनोद कुमार, मोदन मोहन दास, मन्टु शर्मा, एसपी सिंह, गाजिया हांसदा आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment