Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Gamhariya बारिश से सिकितदोहो पुलिया क्षतिग्रस्त, 15 हजार ग्रामीणों का प्रखंड मुख्यालय से सम्पर्क टूटा Sikitadoho culvert damaged due to rain, 15 thousand villagers lost contact with the block headquarters

 


Upgrade Jharkhand News. प्रखंड के डुमरा पंचायत अंतर्गत पालुबेड़ा व डुड़ांग गांव के बीच जुड़िया में निर्मित सिकितदोहो पुलिया लगातार बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई है। उक्त पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से सरायकेला व गम्हरिया प्रखंड के हुदू व डुमरा पंचायत के करीब 20 गांवों का संपर्क कांड्रा रेलवे स्टेशन, कांड्रा बाजार, गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय व औद्योगिक क्षेत्र से भंग हो गया है। उक्त मार्ग से हौकर चारपहिया वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद हो गया है, जबकि साइकिल सवार व दोपहिया वाहन चालक अपनी जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे है। पुलिया क्षतिग्रस्त होने की सूचना के बाद ग्राम प्रधान धरमू माझी के नेतृत्व में काफी संख्या में ग्रामीण पुलिया पर पहुंच कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से वृक्षों की डाली काट कर क्षतिग्रस्त जगह पर बैरिकेटिंग कर दिया है ताकि कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हो।



इस दौरान विनोद महतो, बिनूराम सोरेन, राजेश हेंब्रम, सुशील मार्डी, सोनाराम टुडू, बोसेन माझी, लोपसा मार्डी समेत कई ग्रामीण मौजूद थे। ग्रमीणों ने बताया कि  उक्त पुलिया से होकर रोजाना करीब 15 हजार ग्रामीणों का आवागमन होता है। पुलिया क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों के बीच आवागमन को लेकर परेशानी उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से उक्त क्षतिग्रस्त पुलिया की अविलम्ब मरम्मती कराने की मांग की है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.