Upgrade Jharkhand News. साइबर क्राइम से जुड़े मामले में डीएसपी संदीप भगत की अगुवाई में जादूगोड़ा पुलिस ने तीन युवकों को धर दबोचा। बाद में सभी को गिरफ्तार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच के बाद घाटशिला जेल भेज दिया हैं। इस बाबत डी एस पी संदीप भगत ने कहा कि कोवाली में गिरफ्तार साइबर अपराधी के तार भी जादूगोड़ा से जुड़े हुए है जिसके आधार पर कोकदा गांव के गिरधारी भक्त, कपिल देव भक्त व कोकिल भक्त को गिरफ्तार कर घाटशिला जेल भेजा गया है। तीनों अपराधी गुगल के जरिय ठगी करते थे। उनके खिलाफ कांड संख्या 44/ 25 दिनांक 04 अगस्त को धारा 319 ( 2) 318 ( ए)338/ 336( 3) 340( 2) 3 ( 5) बी एन एस के तहत मामला दर्ज की गई है।
इस बाबत पूछे जाने पर डीएसपी संदीप भगत ने जानकारी दी कि वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि राखा माइंस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म में टेलीग्राम एवं वॉट्सऐप से गूगल रिव्यू व रेटिंग टास्क कंप्लीट कराने के नाम पर ऑनलाइन ठगी का काम कई दिनों से चल रहा है। मामले की सत्यापन को लेकर राखा माइनस रेलवे स्टेशन पुलिस टीम पहुंची तो तीन युवक एक जगह मोबाइल चला रहे है।पुलिस को देखते ही भागने लगे। जिसे दौड़कर पकड़ा गया।
जांच करने पर एक आईफोन, तीन मोबाइल व पांच अलग-अलग बैंक के पासबुक बरामद किया गया। उन्होंने जानकारी दी कि एडमिन को 10 प्रतिशत राशि काट कर 90 प्रतिशत राशि भेजी जाती है।इन सभी आरोपियों के खिलाफ 29 ऑनलाइन शिकायतें विभिन्न जगहों से की गई है व 10लाख रुपया की लेनेदेन का खुलासा हुआ है। छापामारी अभियान में डीएसपी संदीप भगत, थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल, अनंत मरांडी, मुस्ताक अंसारी व सुरेश हांसदा शामिल थे।

No comments:
Post a Comment