Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa आदिवासी समाज एवं जनप्रतिनिधियों ने दिशुम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि Tribal society and public representatives paid tribute to Dishum Guru Late Shibu Soren

 


Guwa (Sandeep Gupta) । झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आदिवासी समाज के महान नेता शिबू सोरेन के निधन से आदिवासी समाज के लोगों ने सोमवार संध्या 7:00 बजे गुवा रामनगर स्थित एसबीआई बैंक के पीछे पंचायत ज्ञान केन्द्र में एक शोक सभा का आयोजन कर गुरु जी को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि से पूर्व गुवा पूर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया चांदमनी लागुरी ने गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि जल जंगल जमीन के लिए और झारखंड को एक अलग राज्य बनाने के लिए उन्होंने अपनी अपना पूरा जीवन लगा दिया। और एक नया झारखंड राज्य की स्थापना की। 


यह केवल झारखंड राज्य की ही नहीं बल्कि पूरे देश की अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से आदिवासी समाज ने अपना सच्चा पिता खो दिया है। साथ ही उपस्थित अन्य लोगों ने भी अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस शोक सभा में गुवासाई गांव के देउरी शुशील पूर्ति, पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी, पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, पंचम जॉर्ज सोय, लंका पूर्ति, बुधराम कंडाईबुरु, कानूराम पूर्ति, जानों चातर, आरती पूर्ति, सुशीला पूर्ति, सुनीता समद, मार्सा चातर, मीणा हेस्सा, सावित्री हेस्सा, विमला तिरिया, सूरजमनी बोयपोय, गीता कोड़ा सहित अन्य मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.