Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur बोनस समझौता के बाद टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ जोरदार स्वागत After the bonus agreement, the Chairman and General Secretary were given a rousing welcome in various divisions of Tata Motors.

 


Jamshedpur (Nagendra) टाटा मोटर्स में ऐतिहासिक बोनस समझौता कराने के फलस्वरूप सोमवार को टाटा मोटर्स के प्लांट 3 और वर्ल्ड ट्रक में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद , महामंत्री आरके सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान डिवीजन हेड समेत अन्य


वरीय पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया। सबसे पहले प्रातः 9 बजे व्हीकल फैक्ट्री  प्लांट-3  में अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत किया गया। जिसमें भारी संख्या में मजदूर व यूनियन के कमेटी मेंबर्स व पदाधिकारी शामिल  थे। स्वागत समारोह में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह मजदूरों के प्रति आभार जताए। महामंत्री आरके सिंह ने कहा यूनियन के द्वारा जो अच्छा समझौता हुआ है उसका श्रेय आप सभी मजदूर भाईयों को जाता है। समझौता से  पहले तरह - तरह की चर्चाएं हो रही थी,  परंतु समझौता के वक्त मुझे अपने मजदूर भाईयों का चेहरा याद रहता था । यही कारण है कि हम आप सबों की बातों को प्रबंधन के समक्ष मजबूती से रख पाते हैं। इस समझौते में सबों का ख्याल रखा गया है। कार्यक्रम में प्रबंधन की ओर से  जीएम ट्रिम व पेंट फैक्ट्री किरण नरेंद्र, जीएम बीआईडब्ल्यू फैक्ट्री मुनीष राणा , जीएम एनपीआई अनिमेष कुमार जबकि यूनियन के तरफ से तमाम यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर्स, आर के सिंह फ़ैन्स क्लब तथा प्लांट थ्री के कर्मचारी मौजूद थे। 



कार्यक्रम का संचालन नवीन कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अजय सिंह बब्बू ने किया। इसके बाद दिन के 11 : 30 बजे वर्ल्ड ट्रक में स्वागत समारोह आयोजित की गई। यहां अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद व महामंत्री आरके सिंह  समेत प्रबंधन के लोगों को अंग वस्त्र भेंट कर तथा फूलों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रबंधन की ओर से व्हीकल फैक्ट्री हेड  मनीष वर्मा, संदीप चौकसे, सेल्वा राज, सुजीत झा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण यूनियन के उपाध्यक्ष आर आर दुबे तथा संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया। 



इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी का हुआ स्वागत। इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी का टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा चमरिया गेस्ट हाउस में भव्य स्वागत किया गया। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद व महामंत्री आरके सिंह समेत यूनियन के तमाम पदाधिकारी व कमेटी मेंबर स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित थे। यहां यूनियन की ओर से महामंत्री आरके सिंह व अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद समेत अन्य के द्वारा यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पी श्री निवासन व  राष्ट्रीय इंटक के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र राव को जेएन टाटा साहब का चित्र स्मृति स्वरूप भेंटकर स्वागत किये।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.