Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur उपायुक्त के निर्देशानुसार विद्यालयों में अग्नि सुरक्षा हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन As per the instructions of the Deputy Commissioner, mock drill was organized for fire safety in schools

 


Jamshedpur (Nagendra) । उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में अग्नि सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मॉक ड्रिल के माध्यम से आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों और आपातकालीन प्रतिक्रिया की जानकारी दी गई।



सेंट जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल, खासमहल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी उच्च विद्यालय, खासमहल तथा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा में आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों को आग से बचने के प्राथमिक उपाय, अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग, सुरक्षित निकासी मार्ग का उपयोग तथा समय पर सूचना देने की प्रक्रिया समझाई गई।



अग्निशमन दल के प्रशिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के मॉक ड्रिल का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आपातकालीन परिस्थितियों के प्रति तैयार करना तथा अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम अन्य विद्यालयों में आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोग अग्नि सुरक्षा उपायों की जानकारी प्राप्त कर सकें।



No comments:

Post a Comment

Boxed Layout

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

Author Description

Hey there! We are Colorlib, crafting beautiful free website templates and themes since 2013. Our designers push the boundaries to deliver high quality templates for bloggers, businesses, and creatives worldwide!