Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मानगो ब्रिज पर दिन-दहाड़े छिनतई की कोशिश, विरोध करने पर बरसाए पत्थर Attempt of snatching in broad daylight on Mango Bridge, stones pelted on protest

 


Upgrade Jharkhand News. जमशेदपुर में नशेड़ियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को मानगो छोटा पुल पर एक ब्राउन शुगर एडिक्ट ने बीच सड़क पर लूट-पाट व छिनतई की कोशिश शुरू कर दी। इससे राहगीरों में दहशत फैल गई। युवक ने एक शख्स को रोका और उससे पैसे छीनने लगा। इसका विरोध जब लोगों ने किया तो युवक ने पत्थर चलाने शुरू कर दिए। इससे मानगो के छोटे ब्रिज पर अफरा-तफरी मच गई। बाद में युवक भाग खड़ा हुआ।


यह कोई पहली घटना नहीं है। शहर के कई इलाकों में ब्राउन शुगर का धंधा चरम पर है। इसका शिकार सबसे ज्यादा युवा वर्ग हो रहा है। नशे की गिरफ्त में आए ये युवा आए दिन ऐसी हरकतों और आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। आए दिन शहर भर में चोरी और छिनतई की घटना हो रही है। पुलिस इन घटनाओं को रोक नहीं पा रही है। इससे लोगों में दहशत है। शहर में गुंडई भी चरम पर है। रात होते ही शराब के नशे में डूबे हुए बदमाश किसी को गोली मार रहे हैं तो कहीं दुष्कर्म की घटना अंजाम दे रहे हैं।


पुलिस लगातार कार्रवाई और दावे करती रही है, लेकिन खुद पुलिस की मानें तो शहर में होने वाले अपराधों में करीब 70 फीसदी मामलों के पीछे नशेड़ी युवा शामिल रहते हैं। यह स्थिति समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। मगर, पुलिस नशे के कारोबार पर शिकंजा नहीं कस पा रही है। नशे के चलते समाज छिन्न भिन्न हो रहा है। लोगों की इज्जत पर बन आई है।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.