- विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मकता दिखी
Upgrade Jharkhand News. लोयोला स्कूल द्वारा शुक्रवार को आयोजित अंतर-विद्यालय सांस्कृतिक उत्सव रैप्सोडी का विजेता कारमेल जुनियर कॉलेज और संयुक्त रूप से सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल और जेवियर्स स्कूल गम्हरिया उप विजेता बने। "खेल - जीवन की आत्मा" विषय पर आधारित कार्यक्रम में 17 प्रतिभागी स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभा, रचनात्मकता, बुद्धिमत्ता का जीवंत प्रदर्शन उत्साह और प्रतिस्पर्धी भावना के साथ किया।
विशिष्ट मुख्य अतिथि टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और लोयोला के पूर्व छात्र वरुण एरोन ने दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की। लोयोला स्कूल के रेक्टर फादर माइकल थानेराज, प्रिंसिपल फादर विनोद फर्नांडीस, पूर्व प्रिंसिपल फादर विक्टर मिस्क्विथ, लोयोला के पल्ली पुरोहित और शिक्षक फादर सिरिल तिग्गा और वाइस प्रिंसिपल जयंती शेषाद्रि और विनीता एक्का भी मौजूद थे।
वरुण को स्मृति चिह्न और पौधा भेंट किया गया-फादर विनोद फर्नांडीस के अनुसार छात्र इन आयोजनों के माध्यम से दृढ़ता, सहयोग और एक-दूसरे के प्रति सम्मान के मूल्यों को सीखते हैं। ऑफ स्टेज में कैलिडोस्कोप, स्पोटिवा, एस्ट्रो जेवलिन, वर्स वॉयेज, हाफ कोर्ट हैवॉक, पेनाथलॉन और डिप्लोमैटिक डेकाथलॉन जबकि ऑन-स्टेज प्रतियोगिताओं में मिथमूव्स, हाफ-टाइम हार्मनी, स्पोर्ट्स कास्टर, क्विज़ ऑन द पिच और फीफा शामिल थे।
इसमें टाटा फुटबॉल अकादमी के स्टीवन बेनेडिक डायस, मुख्य कोच रोहित सिंह, प्रबंधक राय ताचिकावा, प्रणय हलदर और प्रतीक चौधरी ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। ज्योति समन्वयक, सर एंथनी रोड्रिग्स ने धन्यवाद ज्ञापन किया।


.jpeg)
No comments:
Post a Comment