Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur आबकारी विभाग ने बिरसा नगर में अवैध शराब भट्ठी का किया पर्दाफाश The Excise Department exposed an illegal liquor distillery in Birsa Nagar

 


Jamshedpur (Nagendra) । आबकारी विभाग ने सोमवार को बिरसानगर के दुखुडीह जंगल स्थित एक सुनसान इलाके में संचालित अवैध शराब भट्ठी का उजागर किया। इस दौरान विभाग की 15 सदस्यीय टीम ने तड़के छापेमारी कर लाखों रुपये की नकली शराब और भारी मात्रा में पैकिंग सामग्री जब्त की। अवर उत्पाद निरीक्षक रामदेव पासवान ने बताया कि जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, शराब भट्ठी के मालिक फरार हो गया। यह लंबे समय से जंगल के बीच गुपचुप तरीके से चल रही थी, जहां विभिन्न नामी ब्रांड की आड़ में नकली शराब तैयार की जा रही थी। छापेमारी में दो ड्रम नकली रंगीन शराब के साथ मैकडॉनल्ड और रॉयल चैलेंज ब्रांड नाम से भरी गई बोतलें मिलीं।


विभागीय टीम को मौके से करीब 2000 खाली बोतलें, 2000 स्टिकर और ढक्कन भी मिले। खाली बोतलों को वहीं नष्ट कर दिया गया, जबकि शेष सामान को जब्त कर विभागीय गोदाम भेजा गया। अधिकारियों के मुताबिक, यहां बड़े पैमाने पर शराब की अवैध सप्लाई की तैयारी की जा रही थी। इस अभियान में उत्पाद निरीक्षक प्रेम प्रकाश उरांव, अवर निरीक्षक ओम प्रकाश, सहायक अवर निरीक्षक शैलेंद्र सिंह, सहायक अवर निरीक्षक राम हरि महतो सहित विभाग के अन्य जवान शामिल रहे। प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा कि जिले में अवैध शराब कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फरार भट्ठी संचालक की तलाश जारी है और ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।



No comments:

Post a Comment

Boxed Layout

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

Author Description

Hey there! We are Colorlib, crafting beautiful free website templates and themes since 2013. Our designers push the boundaries to deliver high quality templates for bloggers, businesses, and creatives worldwide!