Upgrade Jharkhand News. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु आदरणीय श्री शिबू सोरेन जी के निधन पर आज एनआईटी जमशेदपुर के प्रशासनिक भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. (डा.) गौतम सूत्रधार, उपनिदेशक प्रो. आर वी शर्मा संस्थान के कुलसचिव कर्नल (डॉ) निशिथ कुमार राय के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में शिक्षक, पदाधिकारी कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा में संस्थान के निदेशक *डॉ गौतम सूत्रधार ने अपना उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि हमने एक महान नेता को दिया है, शिबू सोरेन दिशोम गुरुजी के नाम से जनता के बीच लोकप्रिय थे। सोरेन जी ने झारखंड राज्य गठन आंदोलन में निर्णायक भूमिका निभाई और आदिवासी, दलित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अनवरत न्याय की लड़ाई लड़ी।
वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री, भारत सरकार में तीन बार केंद्रीय कोयला मंत्री, लोकसभा में काफी वर्षों तक निर्वाचित सांसद और जून 2020 से राज्यसभा सदस्य रहे। चाहे वह आदिवासी अधिकारों की लड़ाई हो, झारखंड राज्य निर्माण की लड़ाई हो, या जन-जन तक न्याय और हिस्सेदारी का संदेश हो, यह दिशोम गुरू के व्यक्तित्व और आदर्शों की लोक दृष्टि को दर्शाती है। शिवू सोरेन ने हमें यह दिखाया कि जमीनी नेता कैसे जनता की शक्ति बन सकती है। उनके निधन से हम सभी को गहरा दुःख हुआ है और हम सभी की संवेदनाएं उनके परिवार और सभी चाहने वालों के साथ हैं। इस आशय की जानकारी संस्थान के मिडिया प्रभारी सुनील कुमार भगत ने दी है।

No comments:
Post a Comment