Jamshedpur (Nagendra) । अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक तिबोर बागोली शीघ्र ही झारखंड आयेंगे। यहां उनके द्वारा विभिन्न जिलों में कैंप लगाकर झारखंड के गरीब बच्चियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देंगे। गम्हरिया निवासी अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स कलाकार अमित मोदक ने बताया कि श्री बागोली का दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में झारखंड आने की तिथि प्रस्तावित है।
उन्होंने बताया कि तिबोर बागोली इप मैन जैसी विश्वविख्यात मार्शल आर्ट्स फिल्म के अभिनेता साइमन कूक को भी प्रशिक्षण दे चुके है। तिबोर ने अमित के निमंत्रण पत्र को स्वीकार करते हुए झारखंड आने की सहमति जतायी है। श्री मोदक ने कहा कि यह पहल न केवल बेटियों को आत्मनिर्भर बनायेगी, बल्कि झारखंड को खेल के वैश्विक मानचित्र पर भी मजबूती से स्थापित करेगी। साथ ही सामाजिक बदलाव की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है
।

No comments:
Post a Comment