Jamshedpur (Nagendra) । झारखंड श्रमिक संघ (झामुमो) के केन्द्रीय संयुक्त महासचिव शैलेन्द्र कुमार मैथी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन और झारखंड राज्य के शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन को समय से पूर्व उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि उन दोनों के निधन से पूरा झारखंड मर्माहत है और राज्य व झामुमो पार्टी की भारी क्षति हुई है। जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
उनके अंतिम संस्कार में हजारों लोगों ने नमः आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित किए है। उनके पद चिन्हों पर चलकर संगठन को और मजबूत करने का काम करेंगे। अंत में उन्होंने कहा कि दिशोम गुरू शिबू सोरेन और राम दास सोरेन भले ही आज हमारे बीच नहीं है फिर भी उन दोनों हमेशा हमारे दिलों में बसे रहेंगे। वे मरकर भी आज अमर हो गए हैं। शत शत नमन।

No comments:
Post a Comment