Upgrade Jharkhand News. मुख्य अतिथि दारा सिंह गुप्ता( NSS को - आर्डिनेटर कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा) , कॉलेज की प्राचार्या डॉ.जूही समर्पिता, उप प्राचार्य डॉ.मोनिका उप्पल तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की program ऑफिसर (assistant professor) श्रीमती पूनम कुमारी ,शिक्षक गण के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें सभी विद्यार्थी सम्मिलित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत लक्ष्य गीत के साथ संगीत शिक्षिका अमृता चौधरी और उनकी टीम रुम्पा, पूनम , कुनिका, रानी, पन्गेला, दिव्या, ज्योति, लवली, कुन्ती, प्रिया, बिनीता, सिद्धि, आयुष, रूपा के द्वारा किया गया। डॉक्युमेंट्री नीपू रानी और प्रियंका कुमारी द्वारा और पीपीटी मामोनी और नेहा रानी के द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्रथम सत्र की छात्रा स्वाती राज द्वारा एन एस एस पर स्वरचित कविताकी प्रस्तुति की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने सभी एनएसएस के सदस्यों को अपने हाथों से बैच पहनाया। मुख्य अतिथि दारा सिंह गुप्ता ने राष्ट्रीय सेवा योजना के विषय में विस्तार से बताते हुए कहा कि राष्ट्र की सेवा करने का यह एक अच्छा अवसर है। छात्रों को इसके लिए अलग से एडमिशन के समय दो पॉइंट दिए जाते हैं। काॅलेज की प्रोग्राम ऑफिसर पूनम कुमारी को बैज देकर मुख्य अतिथि ने उनकी जिम्मेदारियाँ बताई। उन्होंने कहा कि मैं नहीं आप ' की भावना से काम करना चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्यों को समाज नगर और राष्ट्र के लिए सोचना होगा। प्राचार्य ने पिछले महीने में हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमों की जानकारी दी।
उप प्राचार्य ने DBMS कॉलेज की भावी योजनाओं के विषय में बताया। सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह सचिव सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉ.जूही समर्पिता, उप प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल, डॉ.सूरीना भुल्लर सिंह, डॉ.मिनाक्षी कुमारी, श्रीमती पामेला घोष दत्ता, श्रीमती अर्चना कुमारी,श्रीमती पूनम कुमारी, सुश्री मौसमी दत्ता, श्रीमती अमृता चौधरी, श्रीमती कंचन कुमारी, श्रीमती अंजली गणेशन, सुश्री काजल महतो, श्रीमती एंजेल मुंडा, सुदीप प्रमाणिक, अभिजीत दे , बिरेन्द्र पाण्डेय, जुलियन अंथोनी के साथ ही सभी सहायक सहकर्मी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन मंजू कुमारी और रानी कुमारी लोहार ने किया।
.jpeg)


No comments:
Post a Comment