Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur पटमदा के बोटा में अंतिम सोमवार को भोले बाबा का भव्य श्रृंगार एवं रुद्राभिषेक पूजा किया गया ,सैकड़ों लोग भोग ग्रहण किए On the last Monday, a grand decoration and Rudrabhishek puja of Bhole Baba was done at Bota of Patmda, hundreds of people took the offering.

 


Jamshedpur (Nagendra) । पटमदा बोड़ाम चौक पर बोटा स्थित श्री श्री शिव दुर्गा बजरंग मंदिर में सावन के अंतिम सोमवारी पर भोले बाबा का भव्य श्रृंगार कर धूमधाम से रुद्राभिषेक पूजा किया गया । इस अवसर पर मंदिर कमेटी की ओर से सैकड़ों लोगों के बीच भोग का वितरण किया गया । मौके पर मंदिर कमिटी के अध्यक्ष सुदामा यादव , मीना देवी , वरिष्ठ समाजसेवी रमेश राव , शिवानी राव , मनोज कुमार राजवंशी , अजय यादव, राम कुमार यादव , पूनम देवी , रेखा देवी , पूजा देवी , अनीता देवी , नीतू सिंह , नंदलाल  मंडल , अनोज मंडल , कुसुम सिंह , विकास सिंह , नूतन पांडेय आदि उपस्थित रहे । रुद्राभिषेक पूजा पंडित विजय पांडेय द्वारा विधि विधान पूर्वक सम्पन्न कराया गया ।


 इस दौरान उन्होंने कहा कि हिंदुओं में सावन महीने का बड़ा महत्व होता है और सोमवार का तो विशेष महत्व होता है। आज सावन के अंतिम सोमवार को मंदिर में भोले बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया और धूमधाम से रुद्राभिषेक पूजा संपन्न हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया गया। वहीं कमेटी के अध्यक्ष सुदामा यादव ने कहा कि सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही थी। हर भक्त सावन के अंतिम सोमवार को बाबा का जलाभिषेक एवं पूजन कर अपने परिवारजनों की मंगल कामना कर रहा था। मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। भोग के रूप में श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी एवं खीर का वितरण किया गया ।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.