Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur स्वतंत्रता दिवस के पूर्व तुलसी भवन में देशभक्ति नृत्य प्रतियोगिता सम्पन्न Patriotic dance competition concluded in Tulsi Bhawan before Independence Day

 


Jamshedpur (Nagendra) । प्रत्येक वर्ष की भाँति सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मुख्य सभागार में  स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय विद्यालयी छात्र - छात्राओं के लिये देशभक्ति समूह गीत एवं नृत्य प्रतियोगिता के अन्तर्गत देशभक्ति गीतों पर आधारित समुह नृत्य प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। नृत्य प्रतियोगिता में नगर के 27 विद्यालयों से कुल 216 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । सभी प्रस्तुतियाँ उच्च स्तरीय रही। कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य अतिथि  हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅo संतोष गुप्ता एवं क्रिटिकल मेडिसिन विशेषज्ञ डाॅo सुनिल केडिया के संग संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी , उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद महासचिव डाॅo प्रसेनजित तिवारी कोषाध्यक्ष विमल कुमार  जालान, कार्यकारिणी के प्रसन्न वदन मेहता द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डाॅo शायन्तनी बनर्जी, जया मुखर्जी एवं रुबीता बनर्जी  शामिल रहीं। 


कार्यक्रम को सफल बनाने में  डाॅo रागिनी भूषण, डाॅo यमुना तिवारी व्यथित, डाॅ० अजय कुमार ओझा, अशोक पाठक स्नेही, अरुणा भूषण शास्त्री, माधवी उपाध्याय, डाॅo वीणा पाण्डेय भारती, दिव्येन्दु त्रिपाठी, अजय कुमार प्रजापति, सुरेश चन्द्र झा, कैलाश नाथ शर्मा 'गाजीपुरी', बलविंदर सिंह, नीलिमा पाण्डेय , पूनम  सहाय, नीलाम्बर चौधरी, नीता सागर चौधरी, वरुण कुमार, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, मनीष सिंह वंदन, डाॅo अरुण कुमार शर्मा, राजेन्द्र साह राज, रीना सिन्हा, पूनम महानंद,  शैलेन्द्र पाण्डेय शैल,वीणा कुमारी नंदिनी, कवलेश्वर पाण्डेय, सुजय कुमार, निशांत सिंह,  राकेश पाण्डेय, भंजदेव देवेन्द्र कुमार व्यथित, जितेश तिवारी, सुजय कुमार, नीलम पेडीवाल, पूनम सिंह प्रमुख रहे। 


मौके पर बडी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक एवं शिक्षक - शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। प्रतियोगिता के आरंभ  में प्रतिभागी विद्यालयों के नृत्य शिक्षक - शिक्षिकाओं को अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template NewsLite - Magazine & News Blogger Template NewsLite - Magazine & News Blogger Template NewsLite - Magazine & News Blogger Template