Jamshedpur (Nagendra) । धतकीडीह सामुदायिक भवन मे सामाजिक संगठन जीवन ज्योति एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के संयुक्त तत्वाधान में बुजुर्गो के कानूनी अधिकार विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि डालसा के सचिव धर्मेंद्र कुमार उपस्थित थे। वहीं विशिष्ठ अतिथि में एलएडीसी के सदस्य अधिवक्ता योगिता कुमारी व अन्य गणमान्य लोग मंचासिन थे। डालसा सचिव ने संस्था को क़ानून सम्बन्धी हर मामले मे सहयोग करने की बात कही। साथ ही उन्होंने बताया कि डालसा मे आने पर कोई शुल्क नहीं लगता है और हर तरह के समस्याओं का यहां शीघ्र समाधान होता है। डालसा सचिव ने वरिष्ठ नागरिक के अधिकार कानून के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि बेटा हो या बेटी वह अपने माता पिता को उनके अधिकार से वंचित नहीं कर सकता है।
पुत्र के साथ साथ विवाहित पुत्री को भी वरिष्ठ नागरिक अधिकार कानून के तहत उन्हें अपने माता पिता का भरण पोषण करना है । वहीं एलएडीसी सदस्य योगिता कुमारी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के गठन एवं डालसा के कार्य व उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया।
साथ ही घरेलू हिंसा , यौन उत्पीड़न , सड़क दुर्घटना आदि कानूनों के बारे में भी उन्होंने जानकारी दी। कार्यक्रम मे डालसा पीएलवी के रूप में नागेन्द्र कुमार, दिलीप जायसवाल , सुनील पांडेय, मनोज कुमार सहित जीवन ज्योति संस्था के पदाधिकारी मनोज मिश्रा, डॉक्टर अरुण कुमार, विजय शर्मा समेत सैकड़ों सदस्यों ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।



No comments:
Post a Comment