Jamshedpur (Nagendra) । स्वदेशी जागरण मंच के बैनर तले साकची गोल चक्कर में स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान विदेशी वस्तुओं का विरोध प्रदर्शन एवं मार्च का आयोजन किया गया । यह मार्च साकची गोल चक्कर से साकची बसंत टॉकीज तक पैदल चल कर विरोध जताया गया। जिसमें आने जाने वाले राहगीरों एवं भाई बहनों से यह अपील की गई कि अपने भारत देश को सुदृढ़ विकास की ओर एवं आर्थिक मजबूती देने के लिए हम सभी लोगों को मिलकर स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए और विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करें। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय पर्यावरण सह प्रमुख वंदे शंकर के नेतृत्व में किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से जटाशंकर पांडे, प्रांत विचार विभाग प्रमुख ,, पंकज सिंह युवा प्रमुख ,कौशल किशोर जिला विचार विभाग प्रमुख , श्री मति राजपति देवी जमशेदपुर महानगर महिला संयोजक , अशोक गोयल सीबीएमडी निर्देशक , डॉ अनिल राय चिकित्सा प्रमुख , श्रीमति कंचन सिंह जमशेदपुर महानगर महिला प्रमुख , श्रीमति संगीता श्रीवास्तव जिला प्रचार प्रसार प्रमुख ,राजा रामकुमार संघर्ष वाहिनी प्रमुख ,किरनजीत कौर साकची संयोजक, जयप्रकाश सिंह सोशल मिडिया प्रभारी ,केपी चौधरी, मानगो संयोजक राजकुमार शाह, देव कुमार, सुनील गुप्ता, रामानंद, उमेश सिंह, मुकेश बदानी, बिरसानगर युवा संयोजक वीरेंद्र कुमार, बिरसानगर महिला प्रमुख आशा सिंह एवं संजीत प्रमाणित साथ ही सभी नगरों की महिला प्रमुख एवं सभी नगर के सदस्यों ने काफी संख्या में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

No comments:
Post a Comment