Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा विवेक नगर दुर्गा पूजा पंडाल में डांडिया प्रतियोगिता की धूम, दृश्य कन्या ग्रुप रहा अव्वल Dandiya competition was a grand success at Guwa Vivek Nagar Durga Puja pandal, Drishya Kanya group came out on top.

 


Guwa (Sandeep Gupta) दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर गुवा के विवेक नगर दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार देर शाम महिला समिति की ओर से डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन को लेकर पंडाल में विशेष उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। प्रतियोगिता में कुल पांच ग्रुप वैश्णवी, ब्राह्मणी, तपस्विनी, दृश्य कन्या और कात्यायनी ने हिस्सा लिया। सभी ग्रुप ने माता रानी के समक्ष रंग-बिरंगे परिधानों में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। निर्णायक की भूमिका में बोलानी से आए सोम कुमार झा और किरीबुरू से आईं सविता दयानंद मौजूद रहे। महिला समिति की अध्यक्ष स्मिता भास्कर ने कहा कि समिति हर वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन करती है, ताकि महिलाएं अपनी प्रतिभा को निखार सकें और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।


 परिणाम घोषणा के दौरान पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। दृश्य कन्या ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त कर मेडल और 32,000 नगद जीता। तपस्विनी ग्रुप को द्वितीय स्थान पर मेडल व 24,000 नगद तथा वैश्णवी ग्रुप को तृतीय स्थान पर मेडल व 16,000 नगद पुरस्कार दिया गया। वहीं कात्यायनी और ब्राह्मणी ग्रुप को भी कंसोलेशन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।डांडिया की मधुर धुनों और झिलमिलाते परिधानों से सजी इस प्रतियोगिता ने न केवल दुर्गा पूजा पंडाल की रौनक बढ़ाई बल्कि महिलाओं की सांस्कृतिक प्रतिभा को भी उजागर किया।


इस पूरे कार्यक्रम में मंच का संचालन महिला समिति की सचिव जयश्री नंदकोलियर ने की। इस दौरान मौके पर श्वेता सिंहा, नीलम बंगा, सुजाता बनर्जी, अमृता बेहरा, मानसी दास, कविता देवांगन, गीता आनंद, गीता दास, पोलोनी सरकार, निरूपमा दलाई सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template NewsLite - Magazine & News Blogger Template NewsLite - Magazine & News Blogger Template NewsLite - Magazine & News Blogger Template