Upgrade Jharkhand News. अंकुर क्लब सतवाहिनी, धीराजगंज में दुर्गापूजा पंडाल निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित पंडित द्वारा विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात, कमेटी के सदस्यों की ओर से ध्वजारोहण कर पंडाल निर्माण की नींव रखी गई। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष बंकिम चौधरी ने बताया कि इस वर्ष भव्य काल्पनिक पंडाल का निर्माण कराया जाएगा जिसमे आकर्षक विद्युत सज्जा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगा।
इस मौके पर रूपेश गोराई, आनंद पाल, धन्यजय स्वर्णकार, पंडित सुजीत चटर्जी, शंभू कर्मकार, अमित पाल, पंकज महतो, किशन गोराई, दुलाल केशरी, पोलटू भगत, सुरजीत मजूमदार, बबलू कमल दास, राजू दास, बबलू पात्रा समेत कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment