Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Ranchi नई शिक्षा नीति और पीवीटीजी मिशन से जुड़ा कदम: देव कुमार ने उपायुक्त को सौंपा प्रस्ताव Step related to new education policy and PVTG mission: Dev Kumar submitted proposal to Deputy Commissioner

 


Upgrade Jharkhand News. बिरहोर, हिन्दी, अंग्रेज़ी शब्दकोश (भारतवाणी परियोजना, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त) के झारखण्ड के लेखक देव कुमार ने राँची उपायुक्त को एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव सौंपा है। इस प्रस्ताव में आंगनबाड़ी केन्द्रों की दीवारों पर बिरहोर–हिन्दी–अंग्रेज़ी चित्रात्मक लेखन कराने का अनुरोध किया गया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बिरहोर भाषा (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह-पीवीटीजी) का संरक्षण करना और समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देना है। देव कुमार का मानना है कि यह योजना न केवल झारखण्ड बल्कि पूरे भारत के लिए एक मॉडल परियोजना साबित हो सकती है। यह पहल नई शिक्षा नीति 2020, पोषण अभियान, समग्र शिक्षा अभियान तथा प्रधानमंत्री पीवीटीजी विकास मिशन-2023 की भावना के अनुरूप है। 



इस बावत देव कुमार ने कहा कि बिरहोर भाषा का संरक्षण केवल शब्दों को बचाना नहीं, बल्कि संस्कृति, पहचान और विरासत को बचाना है। आंगनबाड़ी शिक्षा के माध्यम से यह कार्य सबसे प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। इस प्रस्ताव के स्वीकृत होने पर झारखण्ड की विलुप्तप्राय जनजातीय भाषाओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए यह धरोहर सुरक्षित हो सकेगी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.