Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Gamhariya जेएलकेएम की बैठक में संगठन मजबूती पर हुई चर्चा Discussion on strengthening the organization took place in JLKM meeting

 


Upgrade Jharkhand News. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा, कोल्हान टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक गम्हरिया में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के केंद्रीय संगठन मंत्री सह कोल्हान टीम के अध्यक्ष संजय गोराई ने किया। इस मौके पर पार्टी संगठन की मजबूत, सशक्त व गतिशील बनाने पर चर्चा की गई। इसके लिए नई कमेटी का गठन कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई। इसमें मनसा दास को कार्यकारी अध्यक्ष, लक्ष्मण महतो को युवा कार्यकारी अध्यक्ष, गौरव दास को उपाध्यक्ष,  रूपेश गोराई को महासचिव, विशाल महतो को सचिव तथा अमित महतो व नवीन चंद्र गोराई को संगठन सचिव नियुक्त किया गया।



इसके अलावा धनंजय महतो को महामंत्री, तरुण महतो को उपाध्यक्ष, विवेक मंडल विधि सचिव, बाबू महतो को सह सचिव और रवींद्र राय को संगठन मंत्री बनाया गया है। कमेटी गठन के पश्चात सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई ने कहा कि जेएलकेएम का उद्देश्य जनता की समस्याओं को आवाज़ देना और जनहित की लड़ाई को अंजाम तक पहुँचाना है। कहा कि संगठन निरंतर विस्तार हो रहा है और आए दिन नए साथियों के जुड़ने से पार्टी की ताकत और मज़बूत हो रही है। उन्होंने कहा कि आशा है कि सभी पदाधिकारी संगठन की विचारधारा, अनुशासन और नियमों का पालन करते हुए जनता के बीच पार्ट की आवाज़ को मजबूती से पहुँचाएँगे। बैठक में काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template NewsLite - Magazine & News Blogger Template NewsLite - Magazine & News Blogger Template NewsLite - Magazine & News Blogger Template