Upgrade Jharkhand News. क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी सह व्यवसायी स्व0 भोलानाथ चौधरी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर बड़ौदा ट्रांसपोर्ट, अखिल विश्व गायत्री परिवार और गम्हरिया बंग भाषा समन्वय समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय होटल पारस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ स्व0 भोलानाथ चौधरी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर व पुष्प अर्पित कर किया गया। इस शिविर में काफी संख्या में संस्था के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शिविर में कुल 137 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस मौके पर स्व0 भोलानाथ चौधरी की धर्मपत्नी शांति चौधरी, झामुमो केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य गणेश चौधरी, विहिप नेता राजू चौधरी, झामुमो नेता हिदायतुल्ला खान, राजू गिरी, मोहन कर्मकार, गणेश महाली, जिलाध्यक्ष डॉ0 शुभेंदु महतो, कृष्णा बास्के, महावीर मुर्मू, सन्नी सिंह, वीरेंद्र प्रधान, कालु चौधरी, सरोज चौधरी, शांति मुखर्जी, सुधांशु सरकार, तन्मय पात्रो, सबिता बक्शी, डॉ0 अंकुर पाल, बबलू प्रधान, सुनीता मिश्रा, दुलारी झा, अमृत महतो आदि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment