Upgrade Jharkhand News. कांड्रा स्थित शेन इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस बड़े ही उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित विद्यालय की प्राचार्या केया अदक (प्रशासनिक) ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर पहली कक्षा से नौवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने कविता पाठ तथा वेदों के ज्ञान पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। साथ ही, कोलाज बनाकर हिंदी साहित्य के महान कवियों तथा लेखको को अनूठे ढंग से प्रस्तुत किया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान हिंदी की मुख्य अध्यापिका नीता ओझा, को-ओर्डिनेटर अनुपमा सिंह, शालिनी एवं गतिविधि प्रभारी अभिरुचि सिंह के साथ हिंदी शिक्षिका रंजीता कुमारी एवं श्वेता सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों तथा शिक्षकों ने हिंदी के प्रति अपन सम्मान को दर्शाया तथा राष्ट्रभाषा हिंदी को अपनाने का संकल्प लिया। प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हिंदी को विश्व के पटल पर पहचान दिलाने के लिए कटिबद्ध होने का संकल्प लिया और हिंदी दिवस को सफल बनाया।

No comments:
Post a Comment