Upgrade Jharkhand News. विद्या ज्योति स्कूल, गम्हरिया में पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में टाटा यूटिलिटी सर्विसेस के मुख्य वित्त अधिकारी ज्योति प्रकाश एवं सम्मानित अतिथि के रूप में टाटा स्टील (सेज) के मुख्य वित्त अधिकारी मनीष श्रीवास्तव उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षकों के समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना की। इस मौके पर अपने संबोधन में विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार झा ने छात्रों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर छात्रों ने भी अपने गुरुओं के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए भावपूर्ण भाषण दिए। इस मौके पर सम्मानित अतिथियों द्वारा शिक्षकों को उपहार भेंट किया गया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छत्राओं द्वारा मनमोहक गायन और नृत्य की प्रस्तुति की गई। समारोह का समापन शिक्षकों के अथक प्रयासों और शिक्षा में उनकी भूमिका के महत्व को स्वीकार करते हुए प्राचार्य के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम की शानदार सफलता ने छात्रों, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधकों के बीच के बंधन को और मजबूत किया।

No comments:
Post a Comment