Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur दिवंगत राधे यादव का श्राद्धकर्म 13 को, जुटेंगे 5000 लोग, तैयारी शुरू Late Radhe Yadav's shraddha karma will be held on 13th, 5000 people will gather, preparations have begun

 


Upgrade Jharkhand News. राजद के वरिष्ठ नेता दिवंगत राधे प्रसाद यादव का श्राद्धकर्म आगामी 13 सितंबर को एल4/81, क्रॉस रोड नंबर- 2, एग्रीको स्थित राजद कार्यालय के निकट मैदान में आयोजित किया गया है। उक्त कार्यक्रम में करीब 5000 लोग जुटेंगे जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। परिजनों एवं राधे यादव फाउंडेशन के सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि राजद के वरिष्ठ नेता राधे प्रसाद यादव का विगत 01 सितंबर को निधन हो गया था। आगामी 13 सितंबर को श्राद्धकर्म एवं कुटुंबभोज संध्या 6:00 बजे से आयोजित किया गया है। 



इस हेतु शोक संदेश पत्र प्रेषित किया जा रहा है। पुत्र सुनील कुमार यादव कर्मकांड की प्रक्रिया को संपन्न करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि दिवंगत राधे यादव कोल्हान के सर्वमान्य नेता थे। इसलिए राजद सहित सभी राजनीतिक दलों, सभी सामाजिक संगठनों, सभी मजदूर संगठनों के प्रमुख लोगों को श्राद्धकर्म/ कुटुंबभोज हेतु शोक संदेश पत्र प्रेषित किया जा रहा है। बताया कि कार्यक्रम में कई मंत्रियों, सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के आने की संभावना है। कार्यक्रम की तैयारी में हीरा प्रसाद यादव, श्रीनिवास यादव, शंभू यादव, पप्पू संजय, अंश, दशरथ सिंह, हरेंद्र यादव, विजय यादव, प्रेम यादव आदि लगे हैं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.