Upgrade Jharkhand News. राजद कैम्प कार्यालय गम्हरिया में कार्यक्रम आयोजित कर बिहार लेनिन के नाम से प्रसिद्ध समाजवादी व एकीकृत बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री जगदेव बाबू की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष गाजु साव ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रांतीय महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जगदेव बाबू जीवनपर्यन्त दलितों, पिछड़ो एवं अकलियत के प्रणेता रहे।
इस मौके पर पूर्व जिला प्रवक्ता मुकेश झा, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर मालाकार, श्रमिक प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव राजकुमार यादव, रामानंद महतो, पुष्पा सिंह, राजकुमारी सिंह, अनिता महतो, शंकर शर्मा, लक्ष्मी पुर्ति, सुनीता महतो, रामेश्वर सिंह यादव, राजीव यादव, आशुतोष राणा, अखिलेश सिंह, श्याम सुंदर साह, कुन्ती महतो, महिला सेल जिला अध्यक्ष शुशीता बारीक आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment