Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Gamhariya संस्कार, संस्कृति और पर्यावरण का संगम रहा शिक्षक दिवस समारोह Teachers' Day celebration was a confluence of values, culture and environment

 


Upgrade Jharkhand News. संत कबीर सेवा संस्थान द्वारा संचालित संस्कारोदय एकेडमी गम्हरिया एवं 11 घंटे डे-बोर्डिंग स्कूल में धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, भारतीय संस्कृति और आधुनिकता के संगम के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम “एक पेड़ आपके नाम” अभियान अंतर्गत डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं सभी शिक्षकों की स्मृति में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक सह प्रधानाध्यापक डॉ0 दिग्विजय भारत ने शिक्षकों के साथ मिलकर पौधारोपण कर एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 



तत्पश्चात, विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने गुरु पूजा कर अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर मोनिका कुमारी, रूबी देवी, जयंती महतो, सुचिता, मौसमी महतो, पम्मी कुमारी, अर्चना देवी, सुनील सरदार, मानस दास, संगीता सत्पथी, माही कुमारी, कौशल कुमारी समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व बच्चे उपस्थित थे। यह दिन सभी के लिए गुरुजनों की शिक्षाओं को स्मरण करने और उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने का एक यादगार अवसर बना।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.