Upgrade Jharkhand News. शिक्षक दिवस के अवसर पर गम्हरिया स्थित श्रीराम डिवाइन अकादमी में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्रों द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विद्यालय के निदेशक श्रीराम यादव द्वारा दीप प्रज्जवलित कर व केक काटकर किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षकों के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस मौके पर अपने संबोधन में प्राचार्या वंदना सिंह राय ने बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने पर जोर दिया। वहीं, निदेशक श्रीराम यादव ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके जन्मदिन पर शिक्षक दिवस मनाने के कारणों को बताया। उन्होंने कहा कि डॉ0 कृष्णन हम शिक्षको के आदर्श है l उनके पद चिन्हों पर चलकर हम छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर शिक्षित समाज एवं विकसित देश का निर्माण कर सकते है।
कहा कि हम बच्चों के साथ पढ़ाते समय इतना मेहनत करें कि उनको अधिक मेहनत नहीं करना पड़े और वो शिक्षा को आसान समझे। उन्होंने सभी शिक्षको एवं छात्रों को उनके अनुशासन एवं समर्पण की सराहना करते हुए विद्यालय को शिखर तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment