Upgrade Jharkhand News. संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गम्हरिया नगर के विभिन्न बस्तियों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से भव्य पथ संचलन निकाला गया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित जमशेदपुर विभाग प्रचारक सत्य प्रकाश ने स्वंयसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक प्राचीन देश है जिसकी संस्कृति और सभ्यता बहुत पुरानी है। भारत का चिंतन एवं विचार की भावना ने सदियों से लोगों को जोड़े रखा है।भारतीय संस्कृति केवल परंपराओं, रीति-रिवाजों और धर्मों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक जीवन जीने की शैली है जो सहिष्णुता, करुणा और आध्यात्मिकता पर आधारित है।
कहा कि वैदिक काल खंड से लेकर सिन्धु घाटी सभ्यता तक का इतिहास, यहाँ की लिपियाँ, स्थापत्य कला, विज्ञान, गणित, चिकित्सा शास्त्र एवं पराक्रम में भारत विश्व का सिरमौर था। यहाँ धर्मों की विविधता के बावजूद आपसी सौहार्द बना रहा है। उन्होंने पंच प्रण प्रबोधन को लेकर कहा कि भारतीय संस्कृति में संयुक्त परिवार हमारी विरासत की धरोहर रही है। स्वयं के व्यवहार से सामाजिक समरसता का परिचय देते हुए समाज को जागरुक एवं सशक्त करते हुए पर्यावरण के प्रति सकारात्मक दृष्टि, देश के प्रति नागरिक कर्तव्य एवं अपनी वेशभूषा, भाषा और भारत के ऋषियों व महापुरुषों के आदर्श पर चलकर अपना जीवन सार्थक करते हुए समाज एवं राष्ट्र को सबल एवं संगठित करना है। इस मौके पर गम्हरिया नगर संघ चालक मनोरंजन कुमार, सरायकेला-खरसावां जिला के कार्यवाह मनोज कुमार समर समेत सैकड़ो स्वयंसेवक उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment