Upgrade Jharkhand News. पंचायती राज विभाग की ओर से अनुसूचित क्षेत्र में ग्रामसभा के अधिकार एवं जिम्मेदारी पर गम्हरिया प्रखंड सभागार में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला प्रारम्भ हुआ। इस कार्यशाला में प्रखंड के 11 पंचायतों के वार्ड सदस्य एवं ग्राम प्रधान शामिल हुए।
इस मौके पर उपस्थित प्रशिक्षक सह बुरुडीह पंचायत की मुखिया संगीता कुमारी टुडू ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य अनुसूचित क्षेत्रों में ग्रामसभा की भूमिका स्पष्ट करना, पंचायत प्रतिनिधियों को उनके संवैधानिक अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना व पारदर्शी और जनहितकारी विकास कार्यों को सुनिश्चित करना है। इस दौरान पेसा अधिनियम एवं अनुसूचित क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न प्रावधानों की जानकारी भी वार्ड सदस्यों को दी गई। मंगलवार को प्रशिक्षण का समापन होगा।

No comments:
Post a Comment