Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जमशेदपुर के 25 हजार से ज्यादा निवेशकों का 600 करोड़ रुपये लेकर भागने वाली कंपनी मेक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिडेट का मालिक पत्नी संग गिरफ्तार The owner of Maxizone Touch Private Limited, a company that fled with Rs 600 crore of more than 25 thousand investors of Jamshedpur, was arrested along with his wife

 


Jamshedpur (Nagendra) झारखंड के जमशेदपुर, चाईबासा, धनबाद, रांची के अलावा लखनऊ, पटना, दिल्ली, गाजियाबाद, जैसलमेर, जयपुर, हैदराबाद समेत 27 शहरों से 25 हजार से भी ज्यादा निवेशकों का 600 करोड़ रुपये लेकर भागने वाले मेक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड के मालिक व डायरेक्टर चंद्रभूषण सिंह और उनकी पत्नी  प्रियंका सिंह को साकची पुलिस ने गुड़गांव से गिरफ्तार कर लिया है। मेक्सीजोन कंपनी के खिलाफ साकची थाने में 2022 में मामला दर्ज कराया गया था। तब पुलिस कार्यालय में छापेमारी करने भी गई थी, लेकिन आरोपी फरार हो गए थे। कंपनी में ताला लटकने के बाद निवेशकों को लगा था कि कहीं कंपनी बंद तो नहीं हो गई है।



इसके बाद पुलिस कार्यालय में पहुंची थी. तब दस्तावेजों भी जब्त किया था। शेयर मार्केट व बिटक्वाइन में पैसा लगाने का देता था झांसा . कंपनी का डायरेक्टर चंद्रभूषण सिंह निवेशकों को यह झांसा देता था कि वह पैसों को शेयर मार्केट और बिटक्वाइन में लगाता है। इसके बाद झांसे में आकर निवेशक पैसा लगाते थे और भारी रिटर्न भी मिलता था. जनवरी 2022 से कंपनी बंद हो गई थी। निवेशकों ने मैक्सीजोन के एमडी चंद्रभूषण सिंह उनकी पत्नी प्रियंका सिंह पर विश्वास में लेकर पैसा निवेश कराकर धोखा देने की शिकायत साकची थाने में दर्ज कराई थी।



साकची पुलिस ने कंपनी के सीएमडी चन्द्र भूषण सिंह व प्रियंका सिंह के घर इस्तेहार चस्पा किया है। चन्द्र भूषण सिंह और प्रियंका सिंह द्वारा मैक्सीजोन के माध्यम से पूरे देश से लगभग 25000 लोगों से 600 करोड़ की जालसाजी कर ठगी का आरोप है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में थी। 5 मार्च 2023 को चन्द्रभूषण सिंह के पैतृक आवास दामोदरपुर, थाना सराय, वैशाली, बिहार में इस्तेहार भी चस्पा किया था।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.