Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chandil चालियामा में बंगला फिल्मी दुनिया के कलाकारों ने मनोहक नृत्य से मचाई धूम, बारिश में भींगते हुए दर्शकों ने उठाया आनंद Bengali film stars created a stir with their captivating dance performances at Chaliyama, while the audience enjoyed themselves while getting drenched in the rain.

 


Upgrade Jharkhand News. सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत नीमडीह प्रखंड के चालियामा में सार्वजनिक श्री श्री शारदिया दुर्गा पूजा परिचालन कमिटी चालियामा जाडूखल द्वारा विजयादशमी के पावन अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें झारखंड एवं बंगाल के नीमडीह, चांडिल, बोड़ाम, पटमदा, बराबजार आदि क्षेत्र के दर्शकों की सैलाब उमड़ी। गीत संगीत मानव जीवन मनोरंजन का सशक्त माध्यम है इस कार्यक्रम में यह साबित किया। 


इस अवसर पर कोलकाता फिल्मी दुनिया के आर आर डांस अकेडमी के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से मंच को जीवंत कर दिया। देर रात तक बारिश में भींग कर दर्शकों ने गीत संगीत का आनंद उठाया। कलाकारों के रंगारंग प्रस्तुति ने बच्चे, युवा को जमकर झूमाया। कलाकारों ने हिंदी, बंगला, भोजपुरी, नागपुरी, उड़िया, संथाली और संबलपुरी गीतों पर धमाकेदार नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे वातावरण में उत्सव, उमंग, उल्लास और भक्ति का रंग घुल गया, वहीं दर्शकों ने तालियों और जयघोष से कलाकारों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा के आराधना के साथ की गई। रात बढ़ती गई, दर्शकों का सैलाब बढ़ती गई, जिसे देख कलाकारों में जोश बढ़ता गया और गीत, संगीत, नृत्य की प्रस्तुति से रात मदहोश होता गया। विभिन्न भाषाओं के गीतों में रानी, निशा, रिया, पाखी, टीना आरुषि आदि कलाकारों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत की। इस अवसर पर पूर्व मुखिया हरिपद सिंह, विपुल सिंह, बुलेट नाग, अरुण गोराई, पद्मलोचन सिंह, ज्वलन मार्डी, हीरालाल मल्लिक, आस्तिक दास, मानिक प्रमाणिक आदि उपस्थित थे।


भारतीय संगीत देश की समृद्ध सांस्कृतिक मूल्यों को दर्शाता है : हरिपद सिंह-पूर्व मुखिया सह पूजा कमिटी के सदस्य हरिपद सिंह ने कहा कि भारतीय संगीत देश की समृद्ध सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों को दर्शाता है और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह भक्ति मंत्रों, त्योहारों और अनुष्ठानों का हिस्सा है, जो लोगों को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि संगीत विभिन्न समुदायों को जोड़ता है और सामाजिक बंधन को मजबूत करता है। संगीत भावनाओं, विचारों और कहानियों को व्यक्त करने का एक शक्तिशाली माध्यम है, जो तनाव दूर करने में मदद करता है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.