Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa डीएवी पब्लिक स्कूल गुआ में एन.डी. ग्रोवर जयंती, बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस का भव्य आयोजन DAV Public School Gua organised a grand celebration of N.D. Grover Jayanti, Birsa Munda Jayanti and Jharkhand Foundation Day.

 


Guwa (Sandeep Gupta) डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में शनिवार को महात्मा एन.डी. ग्रोवर जयंती, बिरसा मुंडा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस संयुक्त रूप से धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्या श्रीमती माधवी पांडेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद छात्रों ने महात्मा एन.डी. ग्रोवर के जीवन मूल्यों, भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष एवं झारखंड की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं। अपने संबोधन में प्राचार्या श्रीमती माधवी पांडेय ने कहा कि झारखंड जनजातीय गौरव और संघर्षपूर्ण इतिहास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में संस्कृति-सम्मान, राष्ट्रप्रेम और अनुशासन की भावना को मजबूत करते हैं।


झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर एकता और सांस्कृतिक पहचान का संदेश दिया। इस अवसर पर शिक्षक इंचार्ज पी.के. आचार्य ने डीएवी संस्थान के लिए महात्मा एन.डी. ग्रोवर के योगदान को अतुलनीय बताया।


उन्होंने कहा कि ग्रोवर जी ने शिक्षा को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनके संघर्ष ने न केवल झारखंड, बल्कि पूरे राष्ट्र को प्रेरित किया है। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह सफल एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.